फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bear attack at chirgaon shimla, one died

मौत बनकर आया भालू, हमला कर ली युवक की जान

Sat, 28 Jun 2014 12:17 PM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
bear attack at chirgaon shimla, one died

शिमला के चिड़गांव क्ष्ाेत्र के रोहल जंगल में भेड़-बकरियां चराने गए गडरिये पर भालू ने हमला कर दिया। गडरिये की मौके पर हो मौत हो गई। दो अन्य भेड़पालकों ने इसे बचाने की कोशिश की, लेकिन ये कामयाब नहीं हो सके।

विज्ञापन


इन दोनों को भी भालू ने बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। इनमें से एक को आईजीएमसी रेफर किया गया है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को डेढ़ लाख रुपये की राहत देने की बात कही है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर रोहल डंडा जंगल में चुंता सिंह भेड़-बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान पास की झाड़ियों में घात लगाकर बैठे भालू ने चुंता पर हमला कर दिया। पंजों के प्रहार से भालू ने चुंता को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोगों को किया लहुलूहान, आईजीएमसी रैफर

bear attack at chirgaon shimla, one died

इसके चीखने की आवाज सुनकर दो अन्य गडरिये वहां आए और भालू से भिड़ गए। भालू ने इन दोनों को भी लहूलुहान कर दिया। चुंता सिंह दम तोड़ चुका था। इसके बाद नजदीक ही जंगल में भेड़े चरा रहे अन्य लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। भालू के हमले में जतवानी निवासी 42 वर्षीय चुंता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जतवानी निवासी 60 वर्षीय राजेंद्र सिंह, चिचवाड़ी निवासी 21 वर्षीय उमेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू पहुंचाया गया। जहां से राजेंद्र को शिमला रेफर किया गया है।

वे स्वयं भी घायलों से अस्पताल में जाकर मिले हैं। डीएफओ रोहड़ू अशोक चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों को डेढ़ लाख रुपये की राहत दी जा रही है। घायलों को भी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद राहत दी जाएगी। डीएसपी रोहड़ू राजकुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। लोगों को जंगल में न जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed