बरठीं में विधवा महिला से छेड़छाड़, आराेपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर जिला के थाना तलाई के अंर्तगत बरठीं में विधवा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में संलिप्त आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को आरोपी को न्यायलय में पेश किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार विधवा महिला करीब सात बजे अपने खेतों से घास लाने जा रही थी। रास्ते में संजीव कुमार नामक युवक ने उसका रास्ता रोका। इस दौरान युवक विधवा के साथ अश्लील हरकतों पर उतर आया।
शोर मचाने पर विधवा की आवाज सुनकर बेटा व आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन, आरोपी युवक मौके से फरार निकला। विधवा महिला ने थाना तलाई में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।
आरोपी को किया गिरफ्तार
उधर, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धारा-354 के तहत मामला दर्ज करआरोपी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी अंजनी जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा-354 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को न्यायलय में पेश किया जाएगा।
उधर इस मामले से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इस तरह के शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।