फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bank manager give lift to other person amid curfew, fir against both

कर्फ्यू के बीच बैंक प्रबंधक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा, दोनों पर केस

Sat, 18 Apr 2020 10:37 AM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Apr 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Bank manager give lift to other person amid curfew, fir against both
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना कर्फ्यू में किसी को गाड़ी में लिफ्ट देना भी महंगा साबित हो सकता है। पुलिस थाना धर्मशाला में शुक्रवार देर शाम को पुलिस ने लिफ्ट देने वाले बैंक प्रबंधक और उसके साथ आए व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। धर्मशाला के एक बैंक में कार्यरत प्रबंधक कर्फ्यू पास के माध्यम से नूरपुर से हर रोज आता-जाता था। शुक्रवार को प्रबंधक धर्मशाला के एक व्यक्ति को नूरपुर से अपने साथ लाया। पुलिस ने भनक लगते ही धर्मशाला के व्यक्ति को पकड़ लिया।

विज्ञापन


पूछताछ करने पर उसने बैंक प्रबंधक की गाड़ी में नूरपुर से धर्मशाला आने की बात कबूली। इस पर धर्मशाला पुलिस ने व्यक्ति और अपनी गाड़ी में लिफ्ट देकर लाए व्यक्ति के खिलाफ कर्फ्यू का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। उधर, सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि कर्फ्यू पास बनाकर धर्मशाला से बाहर जाने वाली हर गाड़ी की सख्ती से जांच की जाएगी। कर्फ्यू पास का दुरुपयोग करने वाले लोगों के पास रद्द भी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


कांगड़ा में अब ऑनलाइन ही मिलेगा कर्फ्यू पास
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ आपात स्थिति में जाना हो तो उसे जिला मजिस्ट्रेट कांगड़ा से कर्फ्यू पास के लिए ऑनलाइन अनुमति लेनी होगी। इसके लिए ऐप भी तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed