{"_id":"593aaf854f1c1b901c9cb2b8","slug":"baba-amardev-hospitalised","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित बाबा अमरदेव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवादित बाबा अमरदेव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित बाबा अमरदेव की तबीयत जेल में खराब हो गई है। उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में दाखिल किया गया है। यहां पुलिस ने कड़ी निगरानी में बाबा अमरदेव को रखा गया है। डॉक्टर नियमित रूप से बाबा के स्वास्थ्य का चेकअप कर रहे हैं।
विज्ञापन
बाबा अमरदेव को कोर्ट ने 14 जून तक न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं। इसके बाद बाबा को सोलन जेल में रखा गया था, लेकिन वीरवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल बाबा अमरदेव को क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
यहां पिछले करीब चौबीस घंटे से बाबा अमरदेव का उपचार चल रहा है। उन्हें अस्पताल के स्पेशल वार्ड में रखा गया है। उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों ने हालत बेहतर होने पर बाबा को अस्पताल से छुट्टी देने की बात कही है।
विज्ञापन
उधर, अस्पताल के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार ने बाबा के अस्पताल में दाखिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद बाबा अमरदेव को अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद उन्हें दाखिल कर लिया गया है।