फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BA LLB student committed sucide in hostel in Kangra, family demands investigation

कांगड़ा में बीए एलएलबी के छात्र ने छात्रावास में लगाया फंदा, परिजनों ने मांगी जांच

Fri, 13 Sep 2019 09:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Sep 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
BA LLB student committed sucide in hostel in Kangra, family demands investigation

पुलिस थाना शाहपुर के तहत आने वाले निजी शिक्षण संस्थान के छात्रावास के कमरे में एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दी। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की दी है।

विज्ञापन


युवक की पहचान नीरज कुमार (24) पुत्र रघुनंदन निवासी दारूहेड़ा रेवाड़ी, हरियाणा के रूप में हुई है। नीरज बीए एलएलबी पांचवें सत्र का छात्र था। जानकारी के अनुसार नीरज छात्रावास में अलग कमरे में रहता था। वीरवार देर शाम वह अपने दोस्तों के साथ कमरे में गया था।
विज्ञापन


बाद में उसने पंखे से मफलर से फंदा लगाकर जान दे दी। उसके दोस्त पठानकोट गए हुए थे, देर रात जब वह अपने कमरे में पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले की सूचना शाहपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को युवक का शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस को मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।


उधर, युवक के परिजनों ने पुलिस से मामले की  निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई है। शाहपुर थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed