फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Attempt to Robb HRTC Bus at NarayanGarh.

अंबाला में एचआरटीसी की बस पर पथराव कर लूटने की कोशिश

Thu, 28 Jul 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Thu, 28 Jul 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
Attempt to Robb HRTC Bus at NarayanGarh.
यह बस चंडीगढ़ से हिमाचल में रेणुका जी के तहत अंधेरी के लिए आ रही थी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के नाहन से 25 किलोमीटर दूर हरियाणा की सीमा से सटे नारायणगढ़ में हिमाचल पथ परिवहन निगम के नाहन डिपो की एक बस पर पथराव कर तीन युवकों ने लूटने का प्रयास किया। हालांकि आरोपी अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नारायणगढ़ के समीप सुभाष चौक पर चंडीगढ़-नाहन-अंधेरी बस पहुंची। यहां बुलेट पर सवार युवकों ने पहले तो बस को रोकने का प्रयास किया। फिर चालक को जबरन बस से उतारने की कोशिश की।
विज्ञापन


जब बस नहीं रुकी तो युवकों ने बस का शीशा तोड़ दिया। यह बस चंडीगढ़ से हिमाचल में रेणुका जी के तहत अंधेरी के लिए आ रही थी। इसके बाद चालक ने बस को हरियाणा के नारायणगढ़ थाना की तरफ घुमा दिया। साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर से बस का पीछा कर रहे थे आरोपी

Attempt to Robb HRTC Bus at NarayanGarh.

पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बाद चालक बस को लेकर नाहन बस स्टैंड पहुंचा। घटना के बाद तीनो आरोपी फरार हैं, जिनकी हरियाणा पुलिस तलाश में जुट गई है। नाहन बस स्टैंड पर पहुंचे बस के चालक रणदेव सिंह ने बताया कि नारायणगढ़ के पीछे से ही एक बुलेट बस के आगे दाएं-बाएं चल रही थी।

उसके द्वारा बार-बार हार्न बजाया गया, लेकिन वह नहीं हटे। नारायणगढ़ के सुभाष चोक के पास तीनों युवकों ने बस को घेर लिया। चालक के अनुसार उसे जबरन बस से उतारने की कोशिश की गई। बस की खिड़की का शीशा भी तोड़ दिया।

बस में सवार यात्रियों की मानें तो यदि चालक सुझबूझ से काम नहीं लेता और बस को थाने न ले जाता, तो कुछ भी हो सकता था। यात्रियों ने बताया कि बुलेट पर सवार तीनों युवकों ने रास्ते में बस को रोकने की कोशिश की और गाड़ी का शीशा तक तोड़ दिया।

नारायणगढ़ में मामला दर्ज
चालक रणदेव सिंह व परिचालक रघुवीर द्वारा इस सारे घटनाक्रम को लेकर हरियाणा के नारायणगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई गई है। उधर नारायणगढ़ पुलिस थाना के एसएचओ राजीव ने बताया कि मामला दर्ज कर फरार युवकों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed