फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   attempt to murder case in kala amb sirmour.

चावल नहीं पकाए तो दोस्त के साथ की खौफनाक वारदात

Sat, 21 Mar 2015 08:15 PM IST
Updated Sat, 21 Mar 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
attempt to murder case in kala amb sirmour.

मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। कालाअंब के तहत निजी कंपनी में काम करने वाले बिहार के दो युवकों में से एक ने अपने साथी को चाकू से गोदकर गंभीर घायल कर दिया है। वारदात के पीछे वजह बड़ी नहीं बल्कि चावल न पकाना है। युवक के पेट-गर्दन और बाएं कान के पास वार किए गए हैं।

विज्ञापन


हालत गंभीर होने की वजह से घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर के अनुसार अंकित कुमार (19) और सुभाष (22) निवासी मोतिहारी बिहार यहां पशुपति उद्योग में नौकरी करते हैं। बीते वीरवार को रात 10 बजे अंकित और सुभाष कमरे में लौटकर खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। सुभाष ने अंकित से कहा कि उसने चावल क्यों नहीं बनाए।

विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर लोगों ने बचाया

attempt to murder case in kala amb sirmour.

इस बात पर इन दोनों में थोड़ी कहासुनी हो गई। तैश में आकर सुभाष ने चाकू निकाला और अंकित के पेट, गर्दन और बाएं कान के पास वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पुलिस ने घायल अंकित कुमार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर थाना कालाअंब में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 27 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed