फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   attempt of unnatural sex with boy at shimla.

पड़ोसी ने किया मासूम से कुकर्म का प्रयास, पकड़ा

Wed, 09 Dec 2015 10:29 PM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
attempt of unnatural sex with boy at shimla.

पड़ोसी युवक ने दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले मासूम के साथ कुकर्म की कोशिश कर डाली। पड़ोसियों ने इसे देख लिया जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने इसे पकड़ लिया। मामला शिमला के लालपानी का है। यहां लालपानी इलाके में एक छह साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


इस आरोप में पुलिस ने एक सोलह साल के लड़के को पकड़ा है। आरोपी लड़का उसका पड़ोसी बताया जा रहा है। वह किसी बहाने से बच्चे को बाथरूम में ले गया तथा वहां उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। उसकी हरकत को पड़ोसियों ने देख लिया और उन्होंने शोर मचाया। इस पर आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चे ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई जिस पर थाना सदर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी लड़के को पकड़ लिया।
विज्ञापन

यहां नाबालिग बच्ची से भी हो चुका है रेप

attempt of unnatural sex with boy at shimla.

आरोपी को बाल सुधार गृह ऊना भेजा जा रहा है। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने स्कूल छोड़ दिया है। पीड़ित छात्र दूसरी कक्षा में पढ़ता है। इससे पहले भी इस इलाके में एक सात साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया था। कई महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

आरोपी की अब तक शिनाख्त तक नहीं हो पाई है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग बच्ची के मां-बाप को हिरासत में लिया था क्योंकि जांच के दौरान ऐसे कुछ साक्ष्य मिले थे जिसमें मां बाप जांच के दायरे में आ गए थे। पुलिस को अंदेशा था कि लड़की के मां-बाप आरोपी को जानते हैं। जमानत पर छूटने के बाद से अब वह भी गायब बताए जा रहे हैं।

बच्ची एक बालिका आश्रम में रह रही है। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि लालपानी में एक बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed