नाके के दौरान पुलिस टीम पर बदमाशों का हमला, 2 जवान घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में ऊना पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए छेड़े गए विशेष अभियान से बौखलाए कुछ बदमाशों ने नाके के दौरान पुलिस कर्मियों को अपनी कार से कुचलने का प्रयास किया। इस घटना में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने रक्कड़ कॉलोनी में नाका लगाया हुआ था।
पुलिस को सूचना मिली थी ऊना से एक काले रंग की आल्टो कार मैहतपुर की तरफ आ रही है, जिसमें गाड़ी में सवार व्यक्तियों द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी की आशंका है। पुलिस टीम ने रक्कड़ कॉलोनी में नाके के दौरान सामने से आ रही आल्टो कार को रोकने की कोशिश की लेकिन कार चालक ने ग्रीन एवेन्यू की तरफ मोड़ दिया।
इंचार्ज समेत पुलिस टीम पर ही चढ़ा दी गाड़ी, फरार
चालक ने कार को रोकने की बजाय पुलिस को डराने के लिए अपनी गाड़ी से पुलिस की गाड़ियों को टक्कर मार दी और पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गए। इस दौरान हादसे में एसआईयू इंचार्ज अंकुश डोगरा व एक अन्य पुलिसकर्मी घायल भी हुए।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को काबू किया। आरोपी युवकों की पहचान पंकज कुमार निवासी ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी, अजय कुमार निवासी बरनोह व सुमित चंद निवासी भड़ोलिया कलां के रूप में हुई है। पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में दो आरोपियों का गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है।
आरोपी पंकज कुमार मौका से फरार चल रहा है, जिसकी धरपकड़ तेज कर दी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।