{"_id":"58c42eda4f1c1bfd6cdc3fc8","slug":"attack-on-mazdoor-sabha-chairman-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर सभा के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पत्नी-बेटी भी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर सभा के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पत्नी-बेटी भी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)
Updated Sun, 12 Mar 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बिलासपुर के कुलाह गांव में हिंद मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष पर शनिवार सुबह तेजधार हथियारों के साथ कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घर पर हुए इस हमले में जगीर सिंह सहित उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी भी घायल हो गए हैं। हमलावरों ने जिला अध्यक्ष के घर में शनिवार सुबह हमला किया। हमलावर तेजधार हथियारों से लैस थे। इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के बाद से सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में जिला अध्यक्ष जगीर सिंह ठाकुर की हालत गंभीर बनी हुई हैं। उनका उपचार एफआरयू नालागढ़ में चल रहा है। जानकारी के अनुसार स्वारघाट पुलिस थाना में दर्ज शिकायत के मुताबिक कर्मचारी नेता जगीर सिंह के बेटे विजेंद्र सिंह ने बताया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने कुछ बाहरी लोगों के साथ मिलकर शनिवार सुबह उनके घर में घुसकर उनके परिवार पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान उनके पिता जगीर सिंह ठाकुर, मां गायत्री देवी, भाई वीरेंद्र और बहन नीता देवी पर तेजधार हथियारों से हमला किया। इसमें जगीर सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं है और अन्य परिवार के सदस्यों भी घायल हो गए हैं। गंभीर हालत में जगीर सिंह और परिजनों को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट में लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जगीर सिंह की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें चिकित्सकों ने एफआरयू नालागढ़ अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
यहां भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्वारघाट पुलिस ने विजेंद्र सिंह की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में बाल मुकुंद, शेर सिंह, हुक्म चंद, पुष्पराज, कमलेश, सुमन, प्रसिनो देवी, कौशल्या देवी और शीला देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी स्वारघाट राजेश पराशर ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। हमला करने वाले व्यक्ति अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।