फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   attack on inspection team in solan

रेड डालने गई जांच टीम को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Thu, 16 Oct 2014 09:38 AM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
attack on inspection team in solan

जांच के लिए गई टीम की डंडों से पिटाई कर दी गई। यहां तक कि टीम में शामिल महिला निरीक्षक के कपड़े भी फट गए। टीम ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। मामला हिमाचल के सोलन जिले का है। सोबन माजरा में जांच करने गई ड्रग निरीक्षक की टीम पर तीन लोगों ने हमला बोल दिया। टीम सदस्य यहां से जैसे-तैसे जान बचाकर भागे।

विज्ञापन


वारदात बुधवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे की है। ड्रग निरीक्षक लवली ठाकुर, महिला ड्रग निरीक्षक सोनम और चतुर्थ श्रेणी कर्मी घनश्याम पप्पू क्लीनिक में जांच करने पहुंचे। टीम ने दस्तावेज जांचे तो क्लीनिक चलाने का लाइसेंस नहीं मिला। क्लीनिक संचालक के पास एलोपेथिक दवाओं का लाइसेंस नहीं था।

विज्ञापन

डंडों से कर दिया हमला

attack on inspection team in solan

इस पर टीम ने तीन पेटियों में दवाई भरकर सीज कर ली। जैसे ही पेटियां उठाकर टीम जाने लगी तो क्लीनिक में तैनात कर्मी राधेश्याम व दो अन्य साथियों ने डंडों से हमला बोल दिया। लवली ठाकुर के सिर व पीठ पर चोट आई तो महिला निरीक्षक की बाजू में डंडा लगा। धक्का-मुक्की में महिला निरीक्षक के कपड़े भी फट गए।

आरोप है कि मारपीट करने वालों ने निरीक्षक के हाथ से दवाइयों की पेटियां भी छीन लीं। किसी तरह तीनों ने गाड़ी में बैठकर भागकर अपनी जान बचाई। ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने कहा कि पुलिस प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

रिश्वत मांग रही थी टीम

attack on inspection team in solan

क्लीनिक के संचालक पप्पू का कहना है कि ड्रग कंट्रोलर उनसे घूस की मांग कर रहा था जिस पर क्लीनिक में आए लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

डीएसपी नालागढ़ खजाना राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद क्लीनिक संचालक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed