फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Attack on a Person at Una, Firing.

देर रात सड़क पर टहल रहे शख्स को नकाबपोशों ने मारी गोली

Sun, 25 Sep 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 25 Sep 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
Attack on a Person at Una, Firing.

हिमाचल के ऊना में उपमंडल हरोली के ललड़ी में वीरवार देर रात दो नकाबपोश एक व्यक्ति को गोली मारकर फरार हो गए। घटना में ललड़ी निवासी राजकुमार (35) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को की मामले की सूचना दी।

विज्ञापन


एसएचओ हरोली बिन्नी मिन्हास के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर को फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कई साक्ष्य जुटाए। जानकारी के मुताबिक ललड़ी निवासी राजकुमार वीरवार रात अपने घर के बाहर सड़क किनारे पालतू कुत्ते को घुमा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान दो नकाबपोश मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना कुछ कहे बंदूक निकालकर राजकुमार पर फायर कर दिया। गोली राजकुमार के पेट में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर राजकुमार के परिजन और आस-पड़ोस के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। गोली लगने से घायल राजकुमार जमीन पर गिर पड़े और हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों ने फौरन राजकुमार का हरोली अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा है। न ही यह खुलासा हो पाया है


कि किन कारणों के चलते राजकुमार पर हमला किया गया है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। उधर, डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द धर दबोचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed