{"_id":"7ebfeb35fed22e10eda5d88d334b8dac","slug":"arrested-with-fake-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े छह हजार की जाली करेंसी के साथ एक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े छह हजार की जाली करेंसी के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूराे/अमर उजाला, सिरमाैर
Updated Wed, 16 Jul 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईडी एवं क्राइम ब्रांच शिमला की एक संयुक्त टीम ने सिरमौर जिला के ग्राम पंचायत नेईनेटी के एक व्यक्ति से साढ़े छह हजार की जाली करेंसी पकड़ी है। उसके पास से 500-500 के नोट मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईडी के डीएसपी विजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि नेईनेटी पंचायत के धरोली निवासी सुरेंद्र के पास से नकली नोट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर चेतराम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल ने मंगलवार देर सायं सुरेंद्र कुमार से नकली नोट बरामद किए।
विज्ञापन
पुलिस इस बात का पता लगाएगी कि यह नकली नोट कहीं गलती से उसके पास आ गए या कहीं वह किसी नकली नोट चलाने वाले गिरोह का हिस्सा है। पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्तिकी माली हालत बहुत खराब है ऐसे में लगता है उसे किसी ने नकली नोट थमा दिए हैं।