फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army solider found hanged at rampur.

शादी के दो हफ्ते बाद लटका मिला फौजी का शव

Sat, 25 Jul 2015 11:48 PM IST
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
army solider found hanged at rampur.

सेना के जवान का शव पेड़ से लटका मिला है। इस जवान की शादी को अभी दो हफ्ते ही हुए थे कि एकाएक इस घटना से सनसनी फैल गई है। मामला शिमला के साथ लगते रामपुर का है। यहां रामपुर के नए बस स्टैंड के निकट एक फौजी युवक का शव लटका मिला है।

विज्ञापन


यह युवक किन्नौर के उरनी का रहने वाला था। युवक घर छुट्टियां बीता कर सेना में अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहा था। जवान 24वीं पंजाब बटालियन में कार्यरत था। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को पेड़ से शव लटका होने सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव की पहचान विराज पुत्र गोविंद उम्र 23 वर्ष गांव उरनी किन्नौर के रूप में हुई है। यह युवक सेना में कार्यरत था। हाल ही में 8-9 जुलाई को युवक की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

army solider found hanged at rampur.

शादी के बाद शुक्रवार सायं यह युवक ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहा था। विराज को रामपुर तक निजी वाहन में रिश्तेदार छोड़ने आए थे। वे शुक्रवार शाम को उसे रामपुर बस अड्डे पर छोड़ कर वापस चले गए थे।

शनिवार सुबह रामपुर थाने से सूचना मिली कि बस अड्डे के समीप खेत में पेड़ से एक शव लटका हुआ है, पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना शुरू किया तो दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त हो पाई। हालांकि परिजन हत्या होने का संदेह जता रहे हैं।

क्या कहना है पुलिस का
रामपुर के डीएसपी सोमदत्त ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में फंदे से लटकने से ही युवक की मौत हुई लग रही है। उसके शरीर में चोटों के भी निशान नहीं हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति सपष्ट हो पाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed