फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army major anita sucide case in court

मेजर अनीता सुसाइड केस: नौकरी बचाने को ये हथकंडा अपना रहा आरोपी अफसर

Thu, 23 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 23 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
army major anita sucide case in court

हिमाचल के चंबा जिले की रहने वाली मेजर अनीता की मौत के मामले में मेजर अनूप की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई दूसरे दिन भी रोस्टर में शामिल नहीं हुई। क्रिमिनल बेंच गठित न होने से सोमवार को मामले की सुनवाई नहीं हो पाई थी। इस मामले की जांच में कई तरह के पेंच फंसे हुए हैं, जिससे अभी पर्दा उठता नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


अनीता की बहन का कहना है कि अनीता को मानसिक रोगी बताकर इस केस को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। यदि वह मानसिक तौर पर कमजोर होती तो सेना में काम नहीं करती। परिवार का कहना है कि मेजर अनूप अपनी अग्रिम जमानत के माध्यम से खुद की नौकरी बचाने की कोशिश में है, क्योंकि उसे मालूम है कि सरेंडर करने पर उसकी नौकरी खतरे में है। यदि उसे जमानत मिल जाती है तो वह अपनी नौकरी बचा सकता है।
विज्ञापन


अनूप ने कोर्ट में जमानत को लेकर दिए गए सबूतों में पूरी कोशिश की है कि अनीता को मानसिक रोगी साबित किया जाए। साथ ही यह भी साबित किया जाए कि उन दोनों के बीच जो भी शारीरिक संबंध बने, वह सहमति से बने। इस कहानी में जांच की कई गुत्थियां हैं, जो सुलझ नहीं रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूप ने कोर्ट में यह भी सबूत दिए हैं कि उसका और अनीता का पांच साल से अफेयर था। उनमें जो भी शारीरिक संबंध बने, वह सहमति से बने। दरअसल, पांच साल से अधिक के शारीरिक संबंध को कोर्ट दुष्कर्म नहीं मानता। यह सब बता कर अनूप खुद पर लग 376 की धारा को बदलाना चाहता है।


सेना से मांगी सीडी और रजिस्टर
पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा स्थित सैन्य डिपो बटालियन को एक और पत्र लिखा है। इसमें सीसीटीवी फुटेज की सीडी और रजिस्टर मांगा गया है। पुलिस ने सेना से जानकारी मांगी है कि बताया जाए कि अनीता से मिलने कौन-कौन लोग आते थे। कब आते थे और कितनी देर रुकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed