सेना की वर्दी को किया दागदार, नाबालिग की अस्मत लूटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टी पर घर आए एक फौजी द्वारा नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुराचार का मामला सामने आया है। मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले का है। आरोपी ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब नाबालिग गौशाला में किसी काम के लिए जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्जकर फौजी को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर थाना के अंतर्गत हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने महिला की चाची की शिकायत पर फौजी के खिलाफ दुराचार और पोक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा कायम कर लिया है। आरोपी फौजी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। नाबालिग की उम्र करीब 17 साल है।
नाबालिग ने चाची को बताई आप बीती
पुलिस के अनुसार मामला शनिवार देर शाम का है। जब नाबालिग किसी काम से घर के समीप बनी गौशाला की तरफ जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर दुराचार को अंजाम दिया। पीड़ित ने घर पहुंचकर पूरी बात चाची को बताई। इसके बाद चाची उसे थाने लेकर आई। पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फौजी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है।
एएसपी रोहित मालपानी ने बताया कि एक महिला ने थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी भतीजी के साथ जबरन दुराचार किया। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी फौजी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।