{"_id":"519aa3f861bed21045dbbf46d5d6960d","slug":"alto-rammed-into-a-truck-1-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराई कार, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक से टकराई कार, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)
Updated Sun, 22 Jun 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार आल्टो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे के तुरंत देर बाद कार चालक को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से ऊना अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वह टैक्सी चालक था, जो ऊना में सवारी छोड़कर वापस हमीरपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कार चालक राज कुमार निवासी भलोण तहसील बड़सर जिला हमीरपुर शनिवार देर रात ऊना से सवारी छोड़कर वापस हमीरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रात लगभग साढ़े 11 बजे अचानक कार बंगाणा स्थित पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
इससे राज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद उसे फौरन बंगाणा स्थित सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हाल को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।