फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   allegation of serving mid day meal separately to children of S.C. in mandi himachal

एससी के बच्चों को अलग बैठाकर मिड डे मील परोसने का आरोप

Wed, 18 Sep 2019 08:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Sep 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
allegation of serving mid day meal separately to children of S.C. in mandi himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

नाचन क्षेत्र के जमा दो स्कूल किलिंग में खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान अनुसूचित जाति के बच्चों को अलग बैठाकर खाना परोसने का मामला सामने आया है। आरोप मिड डे मील वर्करों पर लगे हैं। शिकायत पर स्कूल प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, बुधवार को अभिभावकों ने मिड डे मील कार्यकर्ताओं की ओर से अनुसूचित जाति के बच्चों से भेदभाव करने को लेकर उपायुक्त मंडी से भी शिकायत की है।

विज्ञापन


अभिभावकों धर्मचंद, हुकम चंद, टेक चंद आदि ने आरोप लगाया कि सप्ताह पहले खंड स्तरीय अंडर-12 छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता चल रही थी। कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों को एक साथ खाने के लिए बैठाया गया। वहां मौजूद दो महिला कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्कूल के बच्चों को सबके सामने कहा कि आप अलग बैठकर खाना खाएंगे और बच्चों को खाना नहीं बाटेंगे।
विज्ञापन


अन्य अभिभावकों झाबे राम, देविंद्र कुमार, घनश्याम, पवन कुमार, यशवंत, चौधरी राम, सुनील कुमार ने मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग जिला प्रशासन से की है।  एडीएम श्रवण मांटा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। अभिभावकों का आरोप है कि वहां मौजूद प्रधानाचार्य ने बच्चों पर दबाव बनाया कि इस बात को घर पर न बताया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने कहा कि इस घटना से उनके बच्चे सहमे हुए हैं। बच्चों का कहना है कि इस तरह की प्रताड़ना से तो उनका अनपढ़ रहना ही ठीक है। किलिंग स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश चंद ने बताया कि स्कूल के बच्चों ने मुझे शिकायत की है। इसकी स्कूल स्तर पर जांच की जा रही है। दबाव बनाने की बात को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed