फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   agriculture university palampur woman employee harassment case

विवि में महिला उत्पीड़न के पांच साल पुराने मामले में फिर खुली जांच

Fri, 16 Nov 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 16 Nov 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
agriculture university palampur woman employee harassment case

चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में करीब पांच साल पहले सामने आए महिला कर्मचारी उत्पीड़न के मामले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। कृषि विवि के कुलपति ने शिक्षा सचिव को मामले के संबंध में लिखित जानकारी भेजी है।

विज्ञापन


करीब पांच साल से बंद पड़े इस मामले के संबंध में महिला कर्मचारी ने 25 अक्तूबर 2018 को कृषि विवि के कुलपति को पत्र भेजा था, जिसमें उसकी शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई के संबंध में उसे जानकारी उपलब्ध करवाने की बात कही गई है।
विज्ञापन


वहीं, सरकार ने भी शिक्षा विभाग से शिकायत के आधार पर हुई जांच की जानकारी मांगी थी। इस पर विवि के कुलपति ने महिला के बयानों को लेकर इस संबंध में शिक्षा सचिव को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

agriculture university palampur woman employee harassment case

कृषि विवि के कुलपति प्रो. अशोक सरियाल ने कहा कि सरकार ने विवि से मामले में जो जवाब मांगा था, उसे शिक्षा सचिव को भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कृषि विवि के तहत हमीरपुर के बड़ा में चलने वाले एक्सटेंशन सेंटर की महिला कर्मचारी ने सेंटर के अधिकारी के खिलाफ 2013 में उत्पीड़न की शिकायत सौंपी थी।

बाद में अधिकारी एक विवि के प्रमुख बन गए। इसके बाद महिला की शिकायत पर हो रही जांच ठंडी पड़ गई थी। लेकिन, एक बार फिर से महिला ने शिकायत पर हुई कार्रवाई के संबंध में पत्र भेजकर जानकारी मांगी थी। इस पर सरकार ने शिक्षा विभाग मामले में हुई कार्रवाई के संबंध में जवाब मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed