फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After the technomack, timeline will also be set for the Beverageages Limited case investigation

टेक्नोमैक के बाद बीवरेजेस मामले की जांच के लिए भी तय होगी टाइमलाइन

Wed, 16 Jan 2019 12:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Jan 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
After the technomack, timeline will also be set for the Beverageages Limited case investigation

जयराम सरकार के गठन के बाद शुरू हुई बीवरेजेस लिमिटेड कारपोरेशन के गठन पर विजिलेंस जांच की समीक्षा के लिए 18 जनवरी को प्रमुख सचिव विजिलेंस संजय कुंडू ने अधिकारियों की बैठक बुला ली है। बैठक में अब तक हुई विजिलेंस जांच के अलावा विभिन्न जिलों में चल रहे मामलों की जांच की भी समीक्षा की जाएगी। दो महीने पहले प्रमुख सचिव ने बैठक ली थी जिसमें जांच को जल्द पूरा करने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन


अब टैक्नोमैक  घोटाले की तरह इस मामले की भी जांच के लिए टाइम लाइन तय हो सकती है। वीरभद्र सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान शराब की थोक बिक्री पर सरकारी नियंत्रण के लिए बीवरेजेस लिमिटेड का गठन किया गया था। लेकिन सरकारी नियंत्रण के बावजूद निगम होने के बावजूद सरकार को भारी वित्तीय नुकसान हो गया। जयराम सरकार ने मामले की जांच के लिए विजिलेंस को आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


शुरूआती जांच में जानकारी सामने आई कि इस कारपोरेशन के गठन के बाद पंजाब के पचास से ज्यादा ठेकेदारों को भी थोक बिक्री काम दिया गया। यही नहीं कुछ अधिकारियों की गड़बड़ी में शामिल होने की भी बात सामने आई थी। लेकिन नामों के सामने आते ही जांच ठंडे बस्ते में चली गई थी। अब प्रमुख सचिव विजिलेंस संजय कुंडू ने मामले की जांच को समयबद्घ तरीके से पूरा करने के लिए सख्ती शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed