फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   acid attack accused arrested from una himachal pradesh

मासी के बेटे बीएसएफ कर्मी ने डलवाया था चचेरी बहन पर एसिड

Sun, 03 Feb 2019 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Feb 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
acid attack accused arrested from una himachal pradesh

चार दिन पहले लैब टेक्नीशियन के चेहरे पर तेजाब फेंकने की वारदात का मास्टमाइंड पीड़ित लड़की की मासी का बेटा ही निकला, जो बीएसएफ कर्मचारी है। पुलिस ने मासी के बेटे समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


कमिश्नर पुलिस गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी जांच गुरमीत सिंह, एडीसीपी सिटी सुडन विजी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पिछले दिनों पीएपी चौक पर एक युवती के चेहरे पर एसिड फेंका गया था, जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि इस वारदात को अंजाम पीड़ित लड़की के मासी के बेटे ऊना निवासी ने दिया था। लड़की की शादी की बात चल रही थी, जिससे आरोपी परेशान था। इस बारे में आरोपी ने ऊना निवासी ही एक रिश्तेदार से बात की, जो लुधियाना में एक फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस रिश्तेदार ने लुधियाना में ही दो अन्य लड़कों मनी निवासी गंजा जैन कालोनी मोतीनगर लुधियाना व प्रीत को 25 हजार रुपये में लड़की पर एसिड फेंकने के लिए हायर किया। इसमें पांच हजार रुपये एडवांस दिए, बाकी 20 हजार रुपये बाद में दिए जाने थे।

पीड़िता के मासी के बेटी और उसके रिश्तेदार ने 26 जनवरी को ही जालंधर आ गए। उन्होंने मनी व प्रीत को लड़की को और उसका घर दिखाया। तीन दिन तक रोजाना चारों लोग लुधियाना से बाइक पर जालंधर आते रहे और लड़की की रैकी करते रहे।

29 जनवरी को मनी व प्रीत ने लुधियाना से टायलेट क्लीनर खरीदा था और जालंधर में पीएपी चौक पर लड़की के चेहरे पर फेंक दिया। इसके बाद चारों लोग लुधियाना फरार हो गए और वहां से मुख्य आरोपी मासी का बेटा बाइक पर हिमाचल चला गया।

कमिश्नर भुल्लर के मुताबिक, मुख्य आरोपी बीएसएफ का कर्मचारी है और चोट लगने के कारण छुट्टी पर आया था। पीड़ित लड़की अब आरोपी से बात भी नहीं करती थी। उसने आरोपी का नंबर भी ब्लाक कर दिया था। जिससे आरोपी गुस्से में आ गया और मासी की बेटी को सबक सिखाने के लिए पूरा साजिश रची।

पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके रिश्तेदार को हिमाचल से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मनी को लुधियाना से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रीत अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed