फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accused of slapping a six-year old child and saying caste words , case filed

छह वर्षीय बच्चे को जातिसूचक शब्द कहकर थप्पड़ मारने का आरोप, केस दर्ज

Wed, 27 Jan 2021 08:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Jan 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Accused of slapping a six-year old child and saying caste words , case filed
बच्चे को थप्पड़ मारने का आरोप।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तहत सुंदरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति से संबंधित मात्र 6 वर्ष के बच्चे को भंडारे के दौरान आरोपी की ओर से थप्पड़ मारने और जातिसूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ पीड़ित बच्चे के मामा ने पुलिस थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज कर दी है। मामले की जांच डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रनौत कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता रतन लाल निवासी गांव जड़ोल तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार शाम लगभग 5 बजे 6 वर्षीय भांजा उसके पास आया और भंडारे में आरोपी के थप्पड़ मारने के बारे में बताया। आरोपी से थप्पड़ मारने का कारण पूछा गया तो आरोपी शिकायतकर्ता से भी गालीगलौज करने लगा और अनुसूचित जाति से संबंधित होने पर भंडारे में शामिल होने पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रनौत ने कहा कि पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ 341, 323, 504 आईपीसी और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3 में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed