फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused of old notes stolen case absconding many shocking revelations

20 लाख से मकान बनाया, 13 लाख नदी में बहा दिए, आरोपी ने किया खुलासा

Sun, 15 Oct 2017 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 15 Oct 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
accused of old notes stolen case absconding many shocking revelations

यूको बैंक की माल रोड की मुख्य शाखा से पुराने नोटों से भरे ट्रंक को लेकर फरार हुए आरोपी के पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चुराए हुए पैसों से अपने पैतृक गांव में 20 लाख रुपये का मकान बना डाला। 

विज्ञापन


नोटबंदी के बाद पुराने नोटों की समयसीमा पूरी होने पर आरोपी ने करीब 13 लाख रुपये नदी में बहा दिए। वहीं करीब साढ़े छह लाख आरोपी के बैंक खाते में पाए गए, जिन्हें पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में करसोग के जुड गांव के नार सिंह ने बैंक से एक करोड़ से अधिक रकम चुरा ली थी। इनमें से 68 लाख कुछ दिनों बाद बैंक के बाहर फेंककर चला गया था। अब पुलिस को आरोपी से करीब 40 लाख की रकम रिकवर करनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 लाख रुपये से मकान बना तक बना डाला

accused of old notes stolen case absconding many shocking revelations

रकम रिकवर करने के लिए पुलिस उसके नए मकान समेत उसकी प्रापर्टी को सीज कर उसे अटैच करेगी। नार सिंह दस महीनों से अपने गांव में ही था। दस महीनों के भीतर आरोपी ने करीब 20 लाख रुपये से मकान बना तक बना डाला।  दो महीने से आरोपी नार सिंह पर स्मार्ट पुलिस निगरानी रख रही थी। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 

पैसे रिकवर करने के लिए अटैच करेंगे प्रापर्टी 
एसपी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि बैंक से पैसों का ट्रंक चोरी करने वाले आरोपी से पैसों को रिकवर करने के लिए उसकी सारी प्रापर्टी अटैच की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने करीब 20 लाख का मकान बनाया है, उसे भी अटैच किया जाएगा।

accused of old notes stolen case absconding many shocking revelations


वही बिलासपुर में नौकरी के नाम पर एक निजी संस्था ने सैकड़ों युवाओं से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। दिल्ली की इस संस्था ने पहले तो नौकरी के नाम पर आवेदन फीस वसूली और इसके बाद फ्रेंचाइजी के नाम पर भी युवाओं से हजारों रुपये की रकम ऐंठी गई।

कंपनी का ऑफिस जिला ऊना में खोला गया था। जबकि साक्षात्कार के लिए बिलासपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में युवाओं को बुलाया गया था। ठगी का शिकार होने वाले ऐसे लोग भी है जो अधिक पैसे के लालच में अपनी नौकरी तक छोड़ कर संस्था से जुड़े थे।

शनिवार को बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए विपिन कुमार रमा देवी, संजय कुमार, पुनम शर्मा, ममता कुमारी, मिनल, हेमंत कुमार और देवेंद्र नम्होल ने बताया कि कंपनी ने उन्हें नौकरी देने के नाम पर ठगा है। लोगों ने बताया कि कंपनी ने उन्हें बताया कि उनका कार्यक्रम प्रदेश भर में चलेगा। लोगों ने संस्था में नौकरी के लिए 500 रुपये का फार्म भर कर आवेदन किया।

इसके बाद युवाओं का बिलासपुर के विश्वकर्मा मंदिर में साक्षात्कार लिए गए। इसके बाद कंपनी ने प्रदेश भर में 108 लोगों को फ्रैंचआईजी दी है। जबकि 15000 युवाओं से 500 रुपये आवेदन के रूप में लिए गए हैं। इसके बाद कंपनी ने युवाओं से 20 हजार से लेकर 34700 रुपये तक वसूल किए। जबकि राज्य स्तर और जोनल स्तर पर फ्रैंचआइजी की फीस इससे अधिक थी।

पीएमओ में शिकायत दर्ज

accused of old notes stolen case absconding many shocking revelations

लोगों को बताया गया की संस्था का एक समाचार पत्र भी है। संस्था ने युवाओं को 10 हजार से 90 हजार रुपये तक वेतन देने की बात कही थी। विपिन ने बताया कि उन्होंने नौकरी छोड़कर संस्था को ज्वाइन किया था।

इसकी वजह यह थी कि संस्था में इससे पहले कई नामी लोग जुड़ चुके थे। संस्था ने उन्हें 90 हजार वेतन देने की बात की थी। मगर वो आज तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कंपनी ने ऊना ऑफिस के लिए 35.50 लाख के दो चेक के अलावा 6.50 लाख रुपये के चेक भी जारी किए थे।

मगर वह भी बाउंस हो गए। इस संबंध में कंपनी को लीगल नोटिस भी जारी किया गया है। पत्रकारों से बात करते हुए अधिवक्ता प्रवेश चंदेल ने बताया कि कंपनी ने लोगों को ठग कर पैसा जमा किया है।

वहीं कंपनी के खिलाफ एसपी बिलासपुर, विजिलेंस और पीएमओ दिल्ली में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि उनके पास अभी शिकायत नहीं पहुंची है। शिकायत मिलते ही इस संबंध में कड़े कदम उठाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed