फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused made a big disclosure In fake currency case mandi

जाली करेंसी मामले में आरोपी ने किया बड़ा खुलासा, ऐसे छापे थे नकली नोट

Sun, 13 May 2018 10:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोहर (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, गोहर (मंडी) Updated Sun, 13 May 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
accused made a big disclosure In fake currency case mandi

जाली करेंसी मामले में पकड़े गए आरोपी ने बड़ा खुलासा किया है। गोहर में जाली करेंसी मामले में पकड़े गए हरियाणा और दिल्ली के लॉ स्टूडेंट्स ने पाकेट मनी में मिले दो हजार रुपये के नोट को देखकर करीब साढ़े पांच लाख के नकली नोट छाप डाले।

विज्ञापन


इनमें एक युवक ने अपने पिता के पास मौजूद कलर प्रिंटर का भी इस्तेमाल किया। नोट हूबहू छपें, इसके लिए 100 जीएसएम पेपर का इस्तेमाल किया गया। पहले इन्होंने पाकेट मनी के तौर पर मिले दो-दो हजार के नोटों को स्कैन कर नकली नोट छापे।
विज्ञापन


जब इन्होंने देखा कि एक ही सीरीज के नोट छप रहे हैं तो नोट बदलने के लिए दूसरा रास्ता अपनाया और पेट्रोल पंपों का सहारा लेकर वहां के नोटों से अलग सीरीज छापी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में हुआ ये खुलासा

accused made a big disclosure In fake currency case mandi

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि छात्रों ने पहले पेट्रोल पंप पर जाकर नोट बदलवाए और फिर उनकी सीरीज वाले नोट छापे। फिर इनके पास बचे नोटों के छुट्टे करवाए और 100-200 का सामान लिया। फिर उसमें पैसे डालकर दो-दो हजार के नोट लिए।

इस सारी प्रक्रिया को युवाओं ने करीब एक सप्ताह में पूरा किया। एक सप्ताह बाद जब इनके पास 5 लाख, 60 हजार की रकम इकट्ठा हो गई तो इन्होंने हिमाचल के मलाणा का रुख किया। यहां से इन्होंने 2 किलो चरस देवा नामक व्यक्ति से खरीदी। बदले में उसे नकली नोट थमा दिए।  

अच्छे घर के हैं दोनों छात्र 

accused made a big disclosure In fake currency case mandi
प्रतीकात्मक तस्वीर

दोनों छात्र अच्छे घरों के ताल्लुक रखते हैं। ये युवक नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं। इसी कारण इन्होंने ऐसा अपराध किया। अभी तक इस मामले में दिल्ली और गुरुग्राम के परवेश और विक्रांत को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरीदाबाद के अंकित और जींद के चाणक्य की पुलिस तलाश कर रही है।

दोनों फरार बताए जा रहे हैं। अंकित के पिता हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं, जबकि चाणक्य के पिता एडवोकेट हैं। ये दोनों भी एमडीयू रोहतक से ही लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश जारी है। इन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

यहां जानिए नकली नोट का पूरा मामला

accused made a big disclosure In fake currency case mandi

26 अप्रैल को मामला उस वक्त सामने आया, जब एक व्यक्ति एक लाख के नकली नोट ग्रामीण बैंक बगस्याड़ की शाखा में जमा करवाने पहुंचा था। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

इसकी जांच हरियाणा तक जा पहुंची। अभी तक इस मामले में चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि हरियाणा के दो और मलाणा गांव का एक व्यक्ति अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed