फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   accused arrested in woman murder case in mandi himachal pradesh

झगड़े के बाद नशे में धुत हिस्ट्रीशीटर ने महिला को उतारा था मौत के घाट

Sat, 27 Jun 2020 08:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/करसोग
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/करसोग Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 27 Jun 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
accused arrested in woman murder case in mandi himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

उपमंडल करसोग में चुराग के समीप सनोटी गांव में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हत्यारोपी पड़ोस के गांव का ही निकला है। जांच में पुलिस ने पाया है कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसने शराब के नशे में धुत्त होकर वारदात को अंजाम दिया है। किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद आरोपी ने महिला के ऊपर तेजधार हथियार से कई वार किए। आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश किया गया। उसे चौदह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान तेजराम निवासी नागड़ा के रूप में हुई है। उसे साथ लगते एक जंगल में धर दबोचा गया। चुराग के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद आरोपी घर से फरार था। मामले में पुलिस 174 के तहत कार्रवाई कर रही थी और शक के आधार पर पुलिस आरोपी को ढूंढ रही थी। आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद पुलिस ने अब हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एसपी गुरुदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोपी तेजराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उस पर विभिन्न थानों में छह मामले दर्ज हैं। रिमांड के दौरान कड़ी पूछताछ की जाएगी। कुछ अन्य मामलों में भी तार जुड़ सकते हैं। 

22 जून को मिला था शव
22 जून को बिमला देवी का शव सनोटी के पास नागड़ा सड़क के किनारे झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी थी। 

मोबाइल से ट्रेस हुआ मामला
डीएसपी अरुण मोदी ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के कॉल डिटेल को खंगाला। टावर लोकेशन से किन-किन नंबरों से महिला से संपर्क साधा गया है। इसकी पूरी तहकीकात की गई। इसमें शक के आधार पर तेजराम निवासी नागडा के ऊपर पुलिस की शक की सुई घुमी और छानबीन की। चार दिन की मशक्कत के बाद तेजराम को चुराग के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed