पिकअप ने पांच को रौंदा, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने डाईट संस्थान के सामने पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। नाहन के कच्चा टैंक स्थित ज्वाला टैंट हाउस की पिकअप नंबर एचपी-71-2359 को प्रवेश निवासी कच्चा टैंक चला रहा था।
सुबह करीब 10:30 बजे बस स्टेंड की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे सड़क किनारे चल रहे चार राहगीर दलीप सिंह भिमटा (40) गांव बड़वा उप तहसील हरिपुरधार, सीमा देवी (30) पत्नी दलीप सिंह भिमटा, नोमी देवी (88), पुष्पा देवी (21) निवासी बिक्रमबाग एवं रिक्शा चालक ललन सिंह (35) कुचले गए और पिकअप सड़क से नीचे गली में गिर गई।
एक पीजीआई रेफर
भीम सिंह भिमटा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी माता नोमी देवी, पुष्पा देवी एवं ललन गंभीर रूप से घायल हो गए। सीमा देवी को हल्की चोटें आई है। थाना प्रभारी लायक राम सिसोदिया के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल प्रभाव से घायलों को नाहन अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनका ईलाज शुरू कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए ललन सिंह को पीजीआई रेफर कर दिया गया। जबकि हादसे का शिकार दलीप सिंह भिमटा का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
एसएचओ ने बताया कि आरोपी चालक प्रवेश के खिलाफ धारा 279, 337, 338 एवं 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एएसपी एनएस नेगी एवं एसडीएम नाहन ज्योति राणा ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने नाहन अस्पताल में घायलों का कुशलक्षेम पूछा।
बाइक सवार ने रौंदा राहगीर
जिला ऊना के अंब-अंदौरा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक चालक ने राहगीर को टक्कर दे मारी। हादसे में राहगीर समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। सुधीर कुमार निवासी मुबारिकपुर रात को अंदौरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरा। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। इससे राहगीर सुधीर और बाइक चालक अंशुल एवं पीछे बैठ मुनीष राणा निवासी कलोहा रक्कड़ जिला कांगड़ा बुरी तरह से जख्मी हो गया।
इसी दौरान स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद उसे अंब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। उधर अंब थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ धारा 279 एवं 337 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बस ने कुचला वृद्ध, मौके पर मौत
डलहौजी (चंबा) में एचआरटीसी बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। बलेरा में सरकारी बस के नीचे आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक इसी बस में सवार था एवं बलेरा में बस से उतरा ही था कि ड्राइवर ने एकदम बस को आगे बढ़ा दिया। वृद्ध टायर की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान होशियारा राम पुत्र चाड राम उम्र 80 वर्ष निवासी कुन्ना के रूप में हुई है।
वृद्ध चंबा से द्रमण वाया डलहौजी जा रही एचआरटीसी की बस में सवार था एवं बलेरा जा रहा था। बलेरा में बस रुकने के बाद जब वो उतरा तो ड्राइवर ने बस चला दी जिससे होशियारा राम बस के टायर की चपेट में आ गया जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविंद्र कुमार निवासी सकरेरा की शिकायत पर पुलिस ने ड्राइवर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।