{"_id":"e7956cb96440c16b1f61330cddf604d7","slug":"accident-case-at-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी कर रहे थे, हादसे में तीनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोरी कर रहे थे, हादसे में तीनों की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 30 Apr 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुल्लू के लारजी टनल में बुधवार तड़के सुबह हुए एक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। ये तीनों युवक एक बाइक पर सवार थे जो कुल्लू से बंजार की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह बाइक कुल्लू के एक व्यक्ति की थी जिसे तीनों युवक चोरी कर ले जा रहे थे। जैसे ही तीनों लारजी टनल से होकर गुजरने लगे कि अचानक किसी गाड़ी ने इन्हें रौंद डाला।
विज्ञापन
हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है। यहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने सुबह के समय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस का कहना है कि तीनों युवक बंजार के शीला गांव के रहने वाले हैं। इनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मुकदमा
उधर, पुलिस ने मोटरसाइकिल मालिक की शिकायत पर चोरी का मुकदमा भी दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बुधवार सुबह छह बजे बंजार पुलिस के पास यह केस दर्ज करवाया है।
पुलिस जांच कर रही है कि आखिर किस गाड़ी से यह हादसा हुआ है। क्या किसी ने जानबूझ कर बाइक को टक्कर मारी है या यह महज एक हादसा था। फिलहाल पुलिस गाड़ी की तलाश कर रही है।