{"_id":"704dd9e50edf337021a83ea40caab783","slug":"accident-case-at-humirpur-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में बस ने रौंद डाली बुजुर्ग महिला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमीरपुर में बस ने रौंद डाली बुजुर्ग महिला, मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 03 Jun 2014 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में मंगलवार सुबह एक बेकाबू बस ने बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की टांग और बाजू बस के नीचे आने से फ्रैक्चर हो गए। बाद में महिला ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर नौ की रहने वाली विद्यादेवी यहां बसस्टैंड पर खड़ी थी। इसी बीच एचआटीसी की बस ने इसे रौंद दिया। पुलिस के अनुसार लॉन्ग रूट वाली एचआरटीसी की यह बस दिल्ली से हमीरपुर चलती है।
विज्ञापन
सुबह करीब सवा नौ बजे जैसे ही यह बस हमीरपुर बस स्टैंड के एंट्री गेट पर अंदर आने लगी कि यह महिला इसकी चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के अगले टायर ने महिला को रौंद दिया।
विज्ञापन
चालक गिरफ्तार, छानबीन में जुटी पुलिस
उधर, इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह महिला बस में चढ़ रही थी या बसस्टैंड पर खड़ी थी, इसका पता नहीं चला है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।