फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident case at chamba, three died

एक साथ बुझे घर के तीन चिराग

Sat, 28 Jun 2014 08:02 PM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
accident case at chamba, three died

चंबा के तीसा में एक सड़क दुर्घटना में तीन चचेरे भाइयों की मौत हो गई है। शनिवार को तीसा-पांगी मार्ग पर कालाबन के पास एक जीप गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन


इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तीसा में प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल चंबा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को पिकअप जीप (एचपी 44-0251) में चार लोग भंजराडू में आयोजित मेले में छबील के लिए बर्फ लाने सतरूंडी गए थे।

बाइक को पास देते वक्‍त हुआ हादसा

accident case at chamba, three died

सतरूंडी से जब वे बर्फ लेकर वापस कालाबन के पास पहुंचे तो एक बाइक को पास देते समय जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में भगत सिंह (40) पुत्र हीरा, बोधराज (39) पुत्र किशन चंद और कर्ण सिंह (38) पुत्र चंद राम निवासी गांव डिकरयूंड की मौके पर ही मौत हो गई।

तीनों आपस में चचेरे भाई थे। चालक जितेंद्र ठाकुर (27) पुत्र ब्यास देव इस हादसे में गंभीर घायल हो गया। चालक को घटनास्थल पर मौजूद गडरिए ने घायल अवस्था में सड़क तक पहुंचाया।

इसके बाद वहां स्थित आईआरबी की चेकपोस्ट से जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्होंने शवों को खाई से निकाला।

दस-दस हजार की फौरी राहत

accident case at chamba, three died

इसके बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार तीसा अनिल कुमार और एडिशनल एसएचओ धर्म सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत के रूप में दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed