शिमला के बीसीएस में निजी बसें टकराईं, 24 लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के बीसीएस के पास हुआ बस हादसे में 24 लोग घायल हो गए हैं। हादसा खलीनी और बीसीएस के बीच तारा मंदिर नाले के पास हुआ। इसमें करीब दो दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं जिन्हें रिपन और आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बस में सवार लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बस का ड्राइवर सीट में ही फंस गया। उसे बाद में बाहर निकाला गया। घायल यात्रियों को आईजीएमसी और डीडीयू अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।
इस हादसे के बाद खलीनी-विकासनगर रूट पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। निजी बस चालक की लापरवाही से हजारों लोगों को परेशान होना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बसों को हटाया। इसके बाद ही यातायात सुचारु हो पाया।
क्रेन से हटानी पड़ी बसें
हादसे की वजह निजी बस चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे एक बस शिमला से बीसीएस की ओर जा रही थी तो दूसरी बस विकासनगर से शिमला आ रही थी। इनकी आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही चोटिल यात्रियों को अस्पतालों में भिजवा दिया। हादसे के बाद लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कमान संभाली और गाड़ियों की एक तरफ से आवाजाही शुरू करवाकर जाम खुलवाया। क्रेन के आने के बाद ही सभी ने राहत की सांस ली।
क्रेनों से हटाईं दोनों बसें : डीएसपी
डीएसपी ट्रैफिक अमित ठाकुर ने कहा कि यातायात सुचारु करने में कम से कम एक घंटे का वक्त लगा। इस दौरान एक साइड ट्रैफिक समय रहते चला दिया था। क्रेन से बसों को हटाने के बाद ट्रैफिक को दोनों तरफ से शुरू करवाया गया।