{"_id":"73f1c87c205a3ba3ff793a8e2acae86d","slug":"accident-at-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में हादसा, दो की मौत, आठ जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपुर में हादसा, दो की मौत, आठ जख्मी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 21 Apr 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर के पास पलजारा से अवेरी बारात लेकर लौट रही एक गाड़ी शलूण कैंची के पास गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में आठ लोग घायल हुए है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल लाया गया है।
पुलिस से जानकारी के अनुसार ननखड़ी उपमंडल के पलजारा से अवेरी लौट रही बुलेरो कैंपर शलूण कैंची के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया
रामपुर अस्पताल में घायल बुध राम पुत्र काला राम निवासी सिंगला, श्याम लाल खरगा,दौलत रामन निरमंड,बृज लाल अवेरी, मोहर सिंह निवसी अरसू को लाया गया है।
मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रामपुर मंगत राम ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि हादसे में आठ लोग घायल है।
वहीं, सूचना मिलते ही एसडीएम रामपुर दलीप नेगी भी खनेरी अस्पताल पहुंच गए है।