फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident at dharmshala, three person died

सेना से लौट रहे बेटे के लिए चल रही थी तैयारी और तभी..

Mon, 05 May 2014 11:43 AM IST
Updated Mon, 05 May 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
accident at dharmshala, three person died

धर्मशाला के साथ लगते बितलू के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। बितलू से चंडी जा रही एक विंगर गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ये सभी सेना से रिटायर हो रहे अपने बेटे को लेने जा रहे थे।

गाड़ी में सेना से रिटायर हो रहे जवान की पत्नी, मां और पिता समेत कुल नौ लोग सवार थे। मृतकों में सेना के जवान की पत्नी, पिता और एक रिश्तेदार शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

accident at dharmshala, three person died

पुलिस के अनुसार सुबह करीब नौ बजे जैसे ही सभी बितलू के पास पहुचे कि चालक ने गाड़ी रोक ली। यह गाड़ी ढलान पर खड़ी कर शौच करने के लिए उतर गया।

इसी बीच गाड़ी पीछे की ओर ढलान पर चलने लगी और सड़क से पलटकर गहरी खाई में जा गिरी। स्‍थानीय लोगों को हादसे का पता चला तो पुलिस को सूचित किया।

जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं, पांच अन्य जख्मी थे। घायलों को फिलहाल धर्मशाला अस्पताल लाया जा रहा है।

घर पर रखी थी रिटायरमेंट की पार्टी

accident at dharmshala, three person died

पुलिस के अनुसार सेना के जवान रिटायरमेंट को लेकर घर पर पार्टी रखी गई थी। इसके लिए गांव में भी लोगों को न्यौता दिया गया।

सभी लोग अपने लाडले से मिलने को इतने ‌बेताब थे कि उसे लेने के लिए खुद चंडी जाने का फैसला लिया। घर पर सारी तैयारियां पूरी करने के बाद ये सभी चंडी जा रहे ‌थे।

पुलिस के अनुसार जिस जगह पर हादसा हुआ वह धर्मशाला से 14 किलोमीटर दूर एक दुर्गम क्षेत्र है। पुलिस को घायल लोगों को बाहर निकालने में भी कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed