{"_id":"013ead503ed67b0d84c753376bfa7648","slug":"a-women-died-at-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसके लिए जानलेवा साबित हुआ रोमांच का ये खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उसके लिए जानलेवा साबित हुआ रोमांच का ये खेल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 05 May 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू के बंदरोल सब्जी मंडी के समीप राफ्ट पलटने से एक पर्यटक महिला की मौत हो गई। कर्नाटक की रहने वाली यह महिला अपने परिवार के साथ हिमाचल घूमने आई थी।
विज्ञापन
इस सैर सपाटे के दौरान यह अपने परिवार के साथ कुल्लू पहुंची। यहां सभी राफ्ट पर रोमांच के इस खेल का मजा ले रहे थे।
जानकारी के अनुसार नागाबाग से एक राफ्ट पर ये छह लोग ब्यास नदी में अठखेलियां कर रहे थे। इसी बीच मौसम खराब हो गया। करीब 4.30 बजे हवा का एक तेज झोंका आया। हवा के इस तेज झोंके में राफ्ट पलट गई।
विज्ञापन
राफ्ट में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। राफ्ट पलटते ही बचाव दल ने पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि इस महिला की मौत हो गई।
महिला की पहचान चंदना निरूप कुमार (38) निवासी जिला हासन कर्नाटक के रूप में हुई। राफ्ट में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।