{"_id":"e052d669376cecab419070ec73ebc73d","slug":"a-prisoner-absconded-from-dharamshala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा लाने भेजा कैदी, अब कर रही तलाश पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारा लाने भेजा कैदी, अब कर रही तलाश पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 13 Oct 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के साथ लगते जंगल में गौसदन के पशुओं के लिए चारा लाने गया कैदी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। जवानों के सामने कैदी सुबह 11 बजे जंगल के रास्ते भागा। कैदी को पकड़ने के लिए जेल विभाग और पुलिस जवानों ने तमाम रास्तों में नाकाबंदी कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने कैदी के घर ज्वाली भी पता किया लेकिन वह वहां भी नहीं है। बताया जा रहा है कि कैदी गुरुचरण सिंह लड़ाई-झगड़े के मामले में सजा काट रहा था। गुरुचरण को ओपन एयर जेल में रखा गया था। इस दौरान वह जेल के साथ बने गौसदन में भी काम करता था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह साढ़े दस बजे गुरुचरण सिंह गौसदन से घास लाने स्कूल शिक्षा बोर्ड के साथ लगते जंगल में गया था। उसके साथ एक वार्डन और अन्य लोग भी थे। जंगल में घास और ऊंचाई का फायदा उठाकर कैदी जंगल के रास्ते भाग गया। सूत्रों के अनुसार कैदी ने वार्डन और अन्य को यह कहकर रोका था कि वह पशुओं के लिए बढ़िया चारा काटकर लाएगा।
विज्ञापन
जब कैदी काफी देर तक वापस नहीं आया तो इसकी सूचना जेल विभाग को दी गई। जेल विभाग ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस जवान और जेल वार्डन ने सकोह के आसपास के जंगलों में तलाश की। खबर लिखे जाने तक कैदी की कोई सूचना नहीं मिल पाई थी।
जेल विभाग के अधीक्षक सुशील कुमार ठाकुर ने बताया कि कैदी की तलाश जारी है। कैदी गुरुचरण सिंह मार्च 2014 में धर्मशाला जेल लाया गया था। जेल में उसके महज सजा के सात माह बचे थे। इससे पहले गुरुचरण का व्यवहार सामान्य होने के कारण उसे मुक्त कारागार में भेजा गया था।