फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person uploaded 22 porn videos of his wife on internet.

पत्नी से धोखा, इंटरनेट पर डाल दिए 22 अश्लील वीडियो

Wed, 12 Aug 2015 09:03 AM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
a person uploaded 22 porn videos of his wife on internet.

पत्नी को बदनाम करने के लिए एक शख्स इतना गिर जाएगा कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा। आरोपी ने पत्नी के साथ अंतरंग पलों की वीडियो और फोटो ने इंटरनेट पर अपलोड कर दी। ये सनसनीखेज मामला शिमला के ढली में सामने आया है।

विज्ञापन


यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ पहले तो संबंध बनाते हुए वीडियो बनाए और फिर उसे इंटरनेट पर अपलोड भी कर दिया। बताया जा रहा है कि कुल 22 वीडियो क्लिप इंटरनेट पर डाली गई हैं।
विज्ञापन


पत्नी से अनबन होने के बाद आरोपी ने उसे बदनाम करने के लिए यह सब किया। जब इस बात का पता आरोपी की पत्नी को चला तो वह सन्न रह गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी वी‌डियो की दे चुका था धमकी

a person uploaded 22 porn videos of his wife on internet.

पुलिस के अनुसार आरोपी पेशे से ए ग्रेड का ठेकेदार रह चुका है। यह टुटीकंडी इलाके का रहने वाला है। पीड़िता उसकी दूसरी पत्नी बताई जा रही है। दूसरी पत्नी से दो संतानें हैं। इसे आरोपी ने थाना ढली इलाके में एक फ्लैट खरीद कर दिया है।

कुछ समय से दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। आरोपी अंतरंग पलों की वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देता था लेकिन महिला ने उसे कभी गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन जब उसने यह कारनामा कर दिया तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया आरोपी से पूछताछ की गई। उसका कंप्यूटर और लेपटॉप खंगाला गया और मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया। यहां से आरोपी को 14 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed