फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person murdered his father at kullu.

दोस्त के साथ मिलकर पिता को कुल्हाड़ी से काटा

Sat, 13 Sep 2014 01:51 PM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
a person murdered his father at kullu.

प्रॉपर्टी की खातिर एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी के साथ हत्या कर डाली। इस वारदात में उसके एक दोस्त ने भी साथ दिया। इसके बाद सबूत मिटा दिए। मामला हिमाचल के जिला कुल्लू का है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यहां दस दिन पहले जिस बुजुर्ग की लाश मिली थी उसका कातिल कोई और नहीं उसका अपना बेटा ही निकला। कराड़सू के रहने वाले इस युवक ने प्रापर्टी के लिए अपने बाप को ही मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन


लिहाजा, साजिश का भंडाफोड़ होते ही पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आरोपी को कोर्ट ने 16 तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दी वारदात

a person murdered his father at kullu.

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इस काम को अंजाम देने के लिए अपने दोस्त को भी इस षड्यंत्र में भागीदार बनाया। पुलिस ने इस सह आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के बयानों में असमानता के बाद आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई।

इतना ही नहीं, मौका ए वारदात पर ले जाकर छिपाकर रखे गए कुल्हाड़ीनुमा हथियार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। हथियार पर मिले खून से आरोपियों के डीएनए का मिलान कराने को इसे फोरेंसिक लैब में भेजा जा रहा है।

डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि चार सितंबर को कराड़सू पंचायत के (62) भोलाराम पर देर रात कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed