फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person commit suicide at kangra

शराब के लिए पैसे न देने पर पति ने लगाया फंदा

Thu, 11 Sep 2014 08:54 AM IST
Updated Thu, 11 Sep 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
a person commit suicide at kangra

पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो नाराज पति फंदे से झूल गया। घटना हिमाचल के जिला कांगड़ा के तहत देहरागोपीपुर के हार मिट्टां गांव में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति ने शराब के लिए पत्नी से पैसे मांगे थे। पैसे नहीं मिलने पर पत्नी से लड़ाई-झगड़ा किया और जब पत्नी तंग होकर अपनी बहन के घर चली गई तो पति ने पीछे से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पवन कुमार (40) निवासी हार मिट्टां मंगलवार शाम को घर पहुंचा और पत्नी से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगने लगा।

बच्ची ने दी सूचना

a person commit suicide at kangra

बार बार मांगने पर भी पत्नी ने पैसे देने से मना कर दिया। इस पर पवन को गुस्सा आ गया और पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया। पवन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो पत्नी रात दस बजे अपने बच्चों के साथ बहन के घर चली गई।

उसके बाद पवन भी कहीं चला गया। बुधवार सुबह पवन के पड़ोसियों के यहां श्राद्ध था। पड़ोसी ने अपनी एक छोटी बच्ची को कहा कि वह पवन के घर जाकर उन्हें भी भोजन का निमंत्रण दे आए।

जब पड़ोसी की बच्ची ने आवाज लगाई तो किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। बच्ची ने दरवाजा खोला तो उसने देखा कि पवन लोहे की गाडर पर फंदा लगाकर लटका हुआ था। बच्ची ने इसकी जानकारी घर पर दी। बाद में पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और सबके बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed