स्टीरियो चलाने से रोका तो डंडों से पीट डाले मां बाप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला सोलन के बद्दी क्षेत्र की मलपुर पंचायत में एक युवक ने अपनी मां को ही पीट पीट कर अधमरा कर दिया। मां का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने देर रात स्टीरियो चलाने से मना किया था।
पुलिस के अनुसार मलपुर गांव के इस युवक ने मानवता की सभी हदें पार करते हुए मां के साथ साथ पिता और छोटे भाई को भी डंडों से पीट पीट कर लहुलुहान कर दिया।
जख्मी हालत में तीनों को बद्दी की सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां पर मां की हालत नाजुक होने पर उसे रैफरल चिकित्सालय नालागढ़ में भर्ती करवा दिया गया है।
नशे की हालत में पहुंचा था घर
यह घटना मंगलवार देर रात दस बजे की है। निचला मलपुर निवासी मनजीत सिंह नशे में धुत होकर घर पहुंचा। मनजीत ने आते ही स्टीरियो चला दिया। जब उसकी मां ने आवाज कम करने को कहा तो उसके साथ गाली गलौच करने लगा।
मनजीत सिंह ने मां गला पकड़ लिया तथा उसे मारना शुरू कर दिया। ऐसे में मां को पिटता देख उसका छोटा भाई कमलजीत छुड़ाने आया तो उसे भी डंडों से लहूलुहान कर दिया। इस बीच मनजीत का पिता राम स्वरुप भी बीच बचाव के लिए आया तो उसने उसे भी पीट दिया।
तीन घायलों को बद्दी की सीएचसी लाया गया, लेकिन मां की हालत नाजुक होने पर उसे नालागढ़ रैफर कर दिया। एसपी जी शिवा कुमार का कहना है कि सभी घायलों का मेडिकल कराने के बाद मनजीत के खिलाफ धारा 341, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।