{"_id":"15dc600e3cd98555cf3339cb3945b676","slug":"a-leapord-caught-at-kumarsain","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया दो मासूमों की जान लेने वाला तेंदुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़ा गया दो मासूमों की जान लेने वाला तेंदुआ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 04 Apr 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन की जाहू पंचायत के कूफर धार में लगे वन विभाग के पिंजरे में एक तेंदुआ फंसा है। लोगों का दावा है कि यह वही तेंदुआ है जिसने कुछ दिन पहले ही दो मासूमों को अपना शिकार बनाया था।
विज्ञापन
इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर तेंदुए को शिमला ले गई है। जहां तेंदुए का डीएनए टेस्ट किया जाएगा।
इससे पता लग पाएगा कि यह वही तेंदुआ है, जो ननखड़ी क्षेत्र के दो मासूमों को अपना शिकार बना चुका है या कोई अन्य। ननखड़ी क्षेत्र में दो मासूम बच्चों को अपना शिकार बना चुके तेंदुए को वन विभाग ने आदमखोर घोषित किया था।
विज्ञापन
इसे मारने के टीमें लगा रखी थी, लेकिन वह अभी तक नहीं मारा गया है। वहीं, वीरवार सुबह कुमारसैन की जाहू पंचायत के कूफर धार में एक तेंदुआ पकड़ा गया है।
शिकार के चक्कर में खुद ही बन गया शिकार
स्थानीय निवासी कृष्ण सिंह के घर के समीप वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। पिंजरे में तेंदुए को लुभाने के लिए एक कुत्ता भी रखा गया था।
विज्ञापन
बीती रात तेंदुआ पिंजरे में चला गया और शिकार के चक्कर में खुद ही शिकार बन गया। तेंदुए की गुर्राहट सुन कर कृष्ण सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
वन विभाग के बीओ मदन लाल, दो गार्ड और आरओ ने मौके पर जाकर पिंजरे को अपने कब्जे में लिया।