फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a lady commit suicide at mandi.

पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने लगाया फंदा

Wed, 03 Feb 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी) Updated Wed, 03 Feb 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
a lady commit suicide at mandi.

बल्ह थाना के तहत नलसर गांव में महिला ने गौशाला में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम सात बजे मृतका के बड़े बेटे करण ने गौशाला में मां को फंदे से लटके हुए देखा। उसने इस बात की सूचना पड़ोसियों व गांव वालों को दी। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा। मृतका के पिता मोहन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी जमना देवी (32) का पति उसे रोजाना प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।


पुलिस बुधवार को आरोपी पति को अदालत में पेश करेगी। एसपी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed