फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A Girl Raped By his Father at Lahaul Spiti.

पत्नी छोड़कर चली गई तो बेटी से ही कर दी दरिंदगी, 3 साल तक किया रेप

Mon, 08 May 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Mon, 08 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
A Girl Raped By his Father at Lahaul Spiti.

नाबालिग बेटी के लिए उसका बाप ही दरिंदा बन गया। तीन साल से उसकी अस्मत लूटता रहा। आखिरकार बेटी ने हिम्मत दिखाई जिसके बाद आरोपी को पकड़ा जा सका। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के लाहौल-स्पीति में सामने आया है।

विज्ञापन


आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पुलिस ने कुल्लू स्थित न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 11 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 5 मई को बाल कल्याण समिति और बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में चंद्रावैली में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कल्याण समिति के सदस्य हीरा लाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर इलाके में किसी बच्चे के साथ अन्याय और शोषण की घटनाएं हो रही हैं तो वे सीधे समिति के सदस्यों को फोन पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर के दूसरे ही दिन हीरा लाल को एक अज्ञात शख्स ने फोन पर बताया कि सिस्सू क्षेत्र में एक व्यक्ति अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण कर रहा है। इसके बारे में पीड़ित लड़की ने उसको बताया था।

हरकत में आई पुलिस, बाप ने कबूला गुनाह

A Girl Raped By his Father at Lahaul Spiti.

सूचना मिलते ही समिति के सदस्यों ने आपात बैठक बुलाकर घटना की सूचना पुलिस को दी। समिति के सदस्यों ने पीड़ित लड़की को स्कूल परिसर से रेस्क्यू किया। जबकि, पुलिस ने आरोपी पिता को खेत से धर दबोचा।

बताया जा रहा है कि करीब 6 साल पहले आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी पिता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और बताया कि वह गत तीन सालों से अपनी बेटी का यौन शोषण करता आ रहा है।

केलांग के कार्यकारी डीएसपी मुकेश ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिलते ही एसएचओ ललित महंत और एएसआई मोती राम की अगुवाई में पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। जहां पर आरोपी को खेत से ही दबोचा गया।

आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस टीम कुल्लू रवाना हो गई है। केलांग अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। इसमें उसके साथ दुराचार होने की पुष्टि हुई है। समिति सदस्य कुंदन शर्मा ने बताया कि पीड़िता को फिर से मेडिकल के लिए सोमवार को कुल्लू ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed