{"_id":"5ef444678ebc3e432c0c1a43","slug":"a-girl-preparing-for-ias-caught-up-with-chitta-at-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: आईएएस की तैयारी कर रही युवती चिट्टे के साथ पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कांगड़ा: आईएएस की तैयारी कर रही युवती चिट्टे के साथ पकड़ी
Thu, 25 Jun 2020 12:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा/इंदौरा (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा/इंदौरा (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएएस की तैयारी कर रही एक युवती और सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके रोजगार की तलाश करने वाले दो युवकों समेत 4 लोगों को नशे की खेप के साथ पुलिस ने दबोचा है। पुलिस जानकारी के अनुसार लड़की काफी समय से नशे की आदी है। इससे पहले भी उसे नशा मुक्ति केंद्र में ले जाया जा चुका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डमटाल थाना के प्रभारी हरीश गुलेरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान भदरोया गांव के पास एक गाड़ी को शक के आधार पर रोका और गाड़ी की तलाशी के दौरान गाड़ी में बैठे तीन लड़कों और एक लड़की से 8.38 ग्राम हेरोइन व 1102 नशीले कैप्सूल बरामद किए।
विज्ञापन
आरोपी मदेच, शाहपुर, परेही व चैतड़ू गांवों के रहने वाले हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करके थाना डमटाल में लाया गया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीसीपी डॉ साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन