नशा खिलाकर बेहोश किया, होश आया तो बन चुका था किन्नर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौदह साल का एक नाबालिग खाने में नशीली चीज खाकर बेहोश हो गया और होश में आया तो हिजड़ा बन चुका था। यह घटना आठ साल पहले की है लेकिन शिकायत अब दर्ज हुई है। पीड़ित पंजाब के बटाला क्षेत्र का रहने वाला है।
डीएसपी नूरपुर नवदीर सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह बेहद गरीब परिवार से है और काम की तलाश में आया था।
इस दौरान गंगथ में हिजड़ा समुदाय के शख्स के पास काम करने का ऑफर मिला। एक साल तक उन्होंने उसे बड़े प्यार से रखा। बाद में दिल्ली घुमाने के नाम पर आंध्र प्रदेश ले गए। वहां खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर उसे खिला दी और पीठ में इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया।
बेहोश कर काटा गुप्तांग, हिजड़े के रूप में करवाया काम
होश आया तो शरीर पर कई जगह सुइयां लगी थीं। बाद में पता चला कि ऑपरेशन कर गुप्तांग काट दिया गया है। पीड़ित के मुताबिक उसे वहां पर कई यातनाएं दी गईं। उन लोगों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
वह डर गया और हिजड़े के रूप में काम किया। करीब आठ में उसके पास जो भी पैसा इकट्ठा हुआ था, उसे भी इन लोगों ने छीन लिया।
अब न लड़का हूं, न लड़की - मुझे न्याय चाहिए
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों को पठानकोट से संबंधित एक डॉन की शह हासिल है। उसकी जिंदगी अब बर्बाद हो चुकी है। आज वह न तो लड़का है और न ही लड़की। उसने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
उधर, बसपा के प्रदेश महासचिव लेखराज ने बताया कि यह एक गिरोह है जो गरीब और बेसहारा बच्चों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें ले जाते हैं और हिजड़ा बनाकर कमाई करते हैं।