फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   9th clas student suicide case in sirmour

भाई-बहनों के साथ खेल रही थी छात्रा, अचानक फंदे से झूल गई

Mon, 06 Feb 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर) Updated Mon, 06 Feb 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
9th clas student suicide case in sirmour

हिमाचल के सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई के एक गांव में अपने भाई-बहनों के साथ खेल रही नौवीं की छात्रा ने अचानक रस्सी से फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर फंदा लगाने के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद लड़की का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को शिलाई उपमंडल के एक गांव की लड़की अपने भाई और बहनों के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर खेल रही थी। इस बीच, उसने अचानक फंदा लगा लिया। अन्य बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन ऊपरी मंजिल की ओर दौड़े। मौके पर जाकर देखा तो लड़की फंदे पर झूल रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। नाबालिग लड़की नौवीं कक्षा की छात्रा थी। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।  अस्पताल प्रबंधन ने लगभग 9:30 बजे शिलाई थाना को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई प्रताप ने बताया कि मौके पर न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही किसी ने कोई शक जताया है। लड़की ने फंदाक्यों और कैसे लगाया, इसका पता अभी तक नहीं चला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के लिए लड़की का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed