फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   33 लाख की ठगी का फालोअप

33 लाख ठगी के मामले का मास्टरमाइंड नहीं चढ़ा हत्थे

Sun, 14 Apr 2019 12:52 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
33 लाख की ठगी का फालोअप
सांकेतिक तस्वीर

शहर के नामी होटल मालिक को 33 लाख का चूना लगाने के मामले का मास्टर माइंड अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शुक्रवार को पकड़े गए आरोपी रामकुमार भारती (32) ने पुलिस जांच में बताया कि गिरोह के सात लोग इसमें शामिल हैं। ठगी का मास्टरमाइंड वह नहीं बल्कि कोई और ही व्यक्ति है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी सालों पहले नौकरी के झांसे में आकार शातिरों के गिरोह के संपर्क में आया और इसमें शामिल हो गया। इसके बाद शातिरों ने आरोपी के दो अलग-अलग बैंकों में खाते खोले ताकि मास्टरमाइंड ठगी का पैसा विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर सके। गैंग में करीब सात लोग हैं जो आनलाइन ठगी को अंजाम देने का काम करते हैं।
विज्ञापन


पुलिस जांच में आरोपी ने कबूला कि 13 मार्च को मास्टरमाइंड ने उसके एक खाते में साढे़ नौ लाख रुपये जमा करने के बाद उसे फोन किया और बताया कि वह कल तक जमा हुए पैसे निकालकर उसे दे। आरोपी ने भी अगले दिन साढ़े नौ लाख का चेक मास्टरमाइंड को दे दिया। बदले में मास्टरमाइंड ने आरोपी को कमीशन दी। आरोपी ने बताया कि उसके दो खातों का रिकॉर्ड मास्टरमाइंड ऑपरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बैंकों में दर्ज मोबाइल नंबर भी मास्टर माइंड के पास ही हैं। पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील के बाराचोर गांव के इस आरोपी को वाराणसी से गिरफ्तार कर शिमला लाया था। शनिवार को अदालत ने आरोपी को 18 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब आरोपी से पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है। इस वारदात में कई और आरोपियों के भी संलिप्त होने की संभावना है।


सवाल, जिनसे अब उठेगा पर्दा
आरोपी ने होटल मालिक का डुप्लीकेट नंबर लेने के लिए किस-किस से मदद ली? बैंक खाते संबंधी जानकारी कहां से मिली? होटल मालिक के खाते से चुराया पैसा आरोपी ने कहां खर्च किया? इन सब अनसुलझे सवालों को लेकर पुलिस पूछताछ की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed