{"_id":"5b672ea24f1c1b9e3e8b56b2","slug":"81533488802-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी में स्टाइल में पीटे तीन डॉक्टर , महिलाओं ने किया बीच बचाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिल्मी में स्टाइल में पीटे तीन डॉक्टर , महिलाओं ने किया बीच बचाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालूगंज के पास स्थानीय लोगों ने तीन डॉक्टरों की खूब पिटाई की। इस पिटाई में तीनों डॉक्टरों को चोटें आई हैं। इनमें से एक डॉक्टर आईजीएमसी, दूसरा मेंटल अस्पताल और तीसरा डॉक्टर निरमंड में सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टरों ने स्थानीय लोगों की मारपीट की शिकायत थाना बालूगंज में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला दो अगस्त का है। निरमंड में सेवाएं देने वाले एक डॉक्टर मेंटल अस्पताल बालूगंज में काम करने वाले दोस्त से शिमला मिलने आए थे। इनके साथ कैंसर अस्पताल का एक डॉक्टर भी साथ था। रात करीब नौ बजे तीनों दोस्त मेंटल अस्पताल के डॉक्टर के साथ घर लौट रहे थे। इसी बीच उन्हें एक कार रास्ते में मिली। कार में एक व्यक्ति सवार था। जब डॉक्टरों ने कार चालक को गाड़ी हटाने के लिए हार्न बजाया तो वह साइड नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद डॉक्टर गाड़ी से बाहर निकले और उसे गाड़ी हटाने का आग्रह किया। लेकिन इसी बीच अन्य एक गाड़ी भी वहां पहुंची। जब वह गाड़ी आगे गई तो डॉक्टर भी गाड़ी के पीछे चल दिए, लेकिन उक्त गाड़ी चालक ने अपने साथ दुर्व्यवहार की बात अन्य साथियों से फोन पर बताई। इसे डॉक्टर ने सुन लिया। डॉक्टरों ने बताया कि उक्त चालक ने कहा था कि चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी आ रही है उसे देख लेना। जैसे ही तीनों डॉक्टर आगे गए तो उन्हें फिल्मी स्टाइल में रॉड और डंडों के साथ पहुंचे लोगों को देखकर होश उड़ गए।
विज्ञापन
लोगों ने उन्हेें खूब पीटा। इनमें से एक डॉक्टर तो जंगल में भाग गया लेकिन जब बाकी के साथी गिरफ्त में रहे तो वह उन्हें छोड़ने का आग्रह करने लगा। इसी बीच शोर शराब के बाद मौके पर कुछ महिलाएं पहुंचीं, तब जाकर उन्हें छुड़ाया गया। लेकिन तब तक उनके शरीर पर काफी चोटें आ गई थी। सभी को मेडिकल के लिए डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। उधर डॉक्टरों का कहना है कि वे इस मामले पर सरकार के समक्ष भी उठाएंगे। जिससे कि उक्त व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।