फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   होटल से लाखों का जुआ खेलते 15 गिरफ्तार

शहर में जुआ खेलते लाखों की नकदी के साथ 16 गिरफ्तार

Wed, 18 Jul 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 Jul 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
होटल से लाखों का जुआ खेलते 15 गिरफ्तार

ढली के नजदीक एक होटल में जुआ खेल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें होटल मालिक, एक सरकारी कर्मचारी और होटल संचालक भी शामिल है। इनके पास से पुलिस ने 8 लाख 32 हजार नगद बरामद किया है। शिमला शहर में यह पहला मामला है जिसमें पुलिस ने इतने बड़े स्तर पर जुआ का पैसा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि यह होटल शिमला जिला के ही एक व्यक्ति का है। पुलिस ने कई बार इसे जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई लेकिन इसे कभी नहीं पकड़ा गया। बताया जा रहा है पुलिस दबिश की पहले से ही सूचना मिलने की वजह से यह बच निकलता था। इसने होटल आगे लीज पर दे रखा है उसे भी जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

विज्ञापन

सोमवार शाम को एक मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एक होटल में जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने पहले सूचना को हल्के से लिया क्योंकि पहले भी कई बार इस तरह की सूचनाएं आती रहती थीं। वहां जाकर कोई भी जुआरी नहीं मिलता था या फिर वह पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो जाते थे। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने तत्काल एक बार फिर से एडीएम शिमला प्रभा राजीव को मामले की सूचना दी और एसएचओ ढली राज कुमार , सब इंस्पेक्टर हंसराज , एएसआई धर्मदत्त, हेडकांस्टेबल जोगेश्वर, मान सिंह, कांस्टेबल देवेंद्र, मुकेश, हनी, सुभाष, रवि और वीरेंद्र की टीम बनाई। मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां हड़कंप मच गया, मौके पर वीडियोग्राफी की गई। सभी को मौके से गिरफ्तार कर थाना ढली में मुकदमा दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन


डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। मौके की वीडियोग्राफी भी की गई है। इसमें होटल मालिक भी जुआ खेलते हुए रंगें हाथों पकड़ा गया। सभी 16 आरोपियों को हिरासत में लेकर जमानत पर छोड़ दिया गया है। आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम कानून व्यवस्था प्रभा राजीव ने कहा कि पर्यटन विभाग को संबंधित होटल के खिलाफ एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed