फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जीजा-साले की हत्या के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

जीजा-साले की हत्या के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

Sun, 04 Feb 2018 09:17 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
जीजा-साले की हत्या के आरोप में दो भाई गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला/कून नेहरला (सिरमौर)।
शोघी-मेहली बाईपास पर वीरवार रात हुए जीजा-साले के दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपियों नरेश और राकेश को नाहन स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया 2.31 लाख का कैश भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने कुछ पैसा घर के बिस्तर के नीचे और शेष कैश घर से 50 मीटर की दूरी पर खेत में छिपा दिया था। दोनों आरोपी रिश्ते में भाई बताए जा रहे हैं। पूरे मामले का खुलासा करने में पुलिस ने सीसीटीवी फु टेज और कॉल डिटेल की मदद ली। नाहन से आरोपियों को देर रात शिमला लाया गया।
नवीन चंद्र और चंद्रपाल के दोहरे हत्याकांड मामले की छानबीन में डीआईजी व कार्यवाहक आईजी आसिफ जलाल, एसपी शिमला ओमापति जम्वाल, एएसपी प्रवीर ठाकुर और थाना प्रभारी बालूगंज दिनेश ने टीम के साथ मामले की कड़ियों को जोड़ा। एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के तुरंत बाद पुलिस की छानबीन सही दिशा में आगे बढ़ी। मैहली में सीसीटीवी फुटेज से दुर्घटनाग्रस्त वाहन समेत आरोपियों के वाहन का भी पता चल गया। मृतकों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल जांचने के बाद पुलिस ने आरोपियों के घर में दबिश देकर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। शनिवार को मामला स्थापित होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी दर्ज कर ली गई। अब तक की जांच में हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ कई अहम सबूत जुटाए जा चुके हैं लेकिन जुर्म कबूलने के बाद भी आरोपी अपने बयान बदल रहे हैं। उधर, हत्याकांड में मारे गए जीजा और साले के शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन

---------------------------
ऐसे सुलझाई पुलिस ने हत्या की गुत्थी
दोहरे हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस टीम को मेहली आनंदपुर शोघी बाइपास पर मेहली में लगे सीसीटीवी फु टेज से दिशा मिली। पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल और एएसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि फुटेज में करीब बारह बजे एक आइशर ट्रक शोघी की ओर जाता नजर आया, जो आगे घटना स्थल के पास मिला। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को आटा मिल मालिक को दिखाया, तो उक्त आइशर टेंपो, जो करसोग रूट पर आटे की सप्लाई लेकर गया था। इससे आगे एक एलपी ट्रक भी नजर आया। मिल मालिक ने उसे पहचान लिया। इसे किंगल रूट पर भेजा गया था। इसके साथ ही पुलिस ने मृतक नवीन के घर वालों से नवीन का मोबाइल नंबर लेकर उसकी कॉल डिटेल और लोकेशन का ब्यौरा निकाला। इसमें एलपी में सवार एक हत्या आरोपी नरेश और नवीन के बीच करीब साढ़े ग्यारह बजे तक अंतिम बातचीत होने का पता चला। इन दोनों की लोकेशन भी एक ही स्थान पर पाई गई। इस पर पुलिस ने एलपी में सवार दोनों संदिग्धों से संबंधित सूचना सिरमौर पुलिस को दी। जिसके बाद सिरमौर जिला पुलिस ने दोनों को उनके घर से पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
चारों के बीच शराब पीने के बाद हुई थी बहस
एएसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि करीब साढ़े बारह बजे दोनों गाड़ियां मेहली से उक्त बाइपास पर रवाना र्हुइं। इससे पूर्व उन चारों की शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर बहसबाजी भी हुई। साढ़े बारह बजे दोनों गाड़ियां मेहली से गुजरीं। इसके बाद ही दोनों आरोपियों ने घटना स्थल पर दोनों को मारा और पैसे लूटकर फरार हो गए।

------------
यह था मामला...
वीरवार की रात को मेहली शोघी बाईपास पर करसोग की ओर से मिल से आटे की सप्लाई देकर लौट रहे जीजा नवीन चंद्र निवासी गडाबुड़ी पीओ शंभुवाला तहसील नाहन सिरमौर और साले चंद्रपाल निवासी तिरमाली डाकघर व तहसील ददाहु के शव उनकी गाड़ी के समीप लहूलुहान हालत में मिले थे। टेंपो आइशर सड़क से बाहर लटका मिला था। पुलिस ने इस पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed