{"_id":"59fcaa1c4f1c1bdb538babaa","slug":"81509730844-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। शोघी में नाके के दौरान पुलिस ने दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ धर दबोचा। वीरवार शाम पुलिस ने शोघी में नाकेबंदी कर रखी थी। रात करीब साढ़े नौ बजे चंडीगढ़ की तरफ से एक कार आई। कार को तलाशी के लिए रोका गया। कार में दो युवक सवार थे। तलाशी के दौरान एक युवक से 33 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों युवकों को कार समेत अपने कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से पूछताछ के लिए पांच दिन का रिमांड दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जानने में जुटी है है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया जा रहा था। एसपी सौम्य सांबशिवन ने की पुष्टि की है।
विज्ञापन