{"_id":"56f4c0d04f1c1b0050f14d24","slug":"8-years-old-girl-raped-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":" घर में घुसकर आठ साल की बच्ची से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर आठ साल की बच्ची से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित की मां ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है।
हिमाचल के ऊना जिला के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपी मिस्त्री का कार्य करता है। पीड़ित की मां ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रवासी बच्ची घर पर अकेली थी और उसके परिजन मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। जब लड़की के परिजन घर लौटे तो उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
जिस पर पीड़िता की मां ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। गगरेट के एसएचओ गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना की जा है। लड़की का मेडिकल करवा लिया गया है।
विज्ञापन